अच्छी पहल- बलिया में युवा संसद का हुआ आयोजन, योजनाओं पर हुई चर्चा

बलिया डेस्क :  बलिया में नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय पडोस युवा संसद का आयोजन बुधवार को किया गया।  इसके मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ विपिन जैन ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें सरकार के लगभग सभी योजनाओं पर चर्चा की जाती है।

जनपद के युवाओं को इस तरह के संसद में बढ-चढ कर भाग लेनी चाहिए। इससे उन्हें योजनाओं की भी जानकारी होगी और उसका लाभ लोगों तक पहुंचाएंगे। ब्लॉक स्तर तक ऐसे आयोजन कराने और उसमें शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।

अध्यक्षता करते हुए भूगोलविद डॉ गणेश पाठक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन में सम्मलित होने से योजनाओं की जानकारी के साथ भाषा उद्बोधन शैली, अनुशासन का भी जीवन में समावेश होता है। इससे पहले जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की भूमिका में प्रशान्त राय, नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में प्रवीन सिंह का योगदान सराहनीय रहा। प्रो अरूण शर्मा, पूजा सिंह, डॉ कामेश शर्मा, शलभ उपाध्याय व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आदि थे। संचालन नितेश पाठक व कुमार अभिषेक ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago