बलिया- साइबेरियन पक्षियों का खुलेआम किया जा रहा शिकार, विभागीय अधिकारी मौन !

बलिया डेस्क :  ठंड में विदेशी मेहमान पक्षियों का जनपद में हर साल की तरह इस बार भी आगमन हुआ है।  लेकिन इस बार जनपद में सैलानी पक्षियों की जान संकट में है। विभिन्न घाटों पर मेहमान विदेशी पक्षियों का बेरहमी से शिकार कर कत्ल कर दिया जा रहा है।  इसकी वजह से ये पक्षी अपने वतन को लौट नहीं पाते हैं।

सूचना के बावजूद वन विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। ये पक्षी खुले मार्केट में 500 से लेकर 1000 रुपये में बेचे जा रहे हैं। शिकारी जाल बिछाकर, जहर या बंदूक से इनका शिकार कर रहे हैं। इस मामले में उदासीनता बरत रहे जिम्मदारों की लापरवाही से आए दिन बड़ी संख्या में पक्षी शिकारियों का निवाला बनते चले जा रहे हैं।

बता दें की ठंड बढ़ने के साथ ही साइबेरियन पक्षी भारत में आते हैं। ये पक्षी भारत में आकर सर्दियां गुजारते हैं। वे उत्तरी एशिया, रूस, कजाकिस्तान तथा पूर्वी साइबेरिया से यहां आते हैं। दो हजार से पांच हजार किलोमीटर की दूरी तो ये आसानी से उड़कर तय कर लेते हैं। वैसे तो शिकार की वजह से ही पूर्व की अपेक्षा सैलानी पक्षियों की आवक हर वर्ष की अपेक्षा काफी कम हो रही है, इसके बावजूद शिकारी पूरी व्यवस्था को धता बताकर रोजाना इन पक्षियों को अपना शिकार बना रहे हैं।

सुरहा के विशाल जलक्षेत्र के अलावा बोहा ताल में भी सैलानी पक्षियों का धड़ल्ले से शिकार किया जा रहा है। शिकारियों को कोई भी रोकने-टोकने वाला नहीं है, जिससे वे बेखौफ होकर शिकार करते हैं।

टिड्डों से करते हैं शिकार
शिकारी पहले पानी में कमल के पत्तों पर जहर लेप कर मरे हुए टिड्डों को रख देते हैं और फिर पानी में विचरण करते पक्षियों को दूसरी तरफ से जाकर उस ओर खदेड़ देते हैं। जैसे ही पक्षी उन कमल के पत्तों से टिड्डों को खाते हैं, कुछ देर के बाद अचेत हो जाते हैं। फिर शिकारी नाव की सहायता से उन्हें तत्काल बटोर लेते हैं और उन्हें अपना आहार तो बनाते ही हैं, बड़ी क़ीमत पर शौकीनों को बेच भी देते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

11 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

12 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

13 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

13 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago