ट्रैक्टर मार्च में शामिल किसानों को नोटिस भेज रही बलिया पुलिस, शिकायत लेकर डीएम के पास पहुँचे सपाई!

बलिया डेस्क : इस वक़्त पूरे देश और दुनिया में भारतीय किसानों की बात हो रही है. मोदी सरकार की तरफ़ से लाए गए तीनों क़ानून की मुख़ालफ़त किसान कर रहे हैं और इस क़ानून को वापस लेने की माँग कर रहे हैं. इस मुद्दे पर एनडीए ले घटक को छोड़ कमोबेश सभी विपक्षी पार्टियों भी किसानों के साथ हैं और वह प्रदर्शनकर रही हैं.

इसी कड़ी में बीते 26 जनवरी को समाजवादी पार्टी की तरफ़ से भी ट्रैक्टर मार्च निकाला गया था लेकिन अब जिन जिन लोगों ने इस मार्च में हिस्सा लिया था, उनके ख़िलाफ़ कार्यवाही की जा रही है. इस मामले बलिया में अब समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी से मुलाक़ात की है और उन्हें पत्रक दिया है.

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिलाधिकारी से कहा है कि बीते 26 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान आंदोलन के समर्थन में हरेक तहसील मुख्यालयों पर ट्रैक्टर मार्च निकाला गया था.

उस दिन का ट्रैक्टर मार्च शान्तिपूर्ण तरीक़े से सम्पन्न हुआ. लेकिन अब सिकंदरपुर पुलिस द्वारा ट्रैक्टर मालिको को नोटिस जारी किया गया है और उन्हें लगातार प्रताड़ित भी किया जा रहा है.

ऐसे में किसान भयभीत हैं. सपा नेताओं ने कहा है कि लोकतांत्रिक देश में सभी को शांतिपूर्ण तरीक़े से प्रदर्शन करने का अधिकार है.

इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अब कहा है कि आगे से किसी भी ट्रैक्टर मालिक को नोटिस नहीं भेजा जाएगा और ना ही उन्हें किसी भी तरह से परेशान किया जाएगा.

सपा प्रतिनिधीमंडल में आज पूर्व मंत्री मजियाउद्दीन रिजवी, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव,सपा उपाध्यक्ष शकील आलम,सपा प्रवक्ता सुशील पाण्डेय समेत तमाम लोग शामिल रहे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago