बेलथरा रोड डेस्क : बेलथरा रोड से एक बुरी खबर आ रही है कि गांधी मेमोरियल इन्टर कॉलेज (GM Inter College) के टीचर रहे जनाब शाह आलम का आज सुबह 8 बजे निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उनकी तबियत अचानक से ख़राब हुई और बिगड़ती चली गयी. उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था.
आज सुबह करीब आठ बजे वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए. उनकी उम्र 78 साल थी. और इस उम्र में भी वह काफी फिट थे. आराम से चलते फिरते थे. बता दें कि शाह आलम बलिया जिले की बड़ी शख्सियत थे.
उनकी शुरूआती पढ़ाई भी गांधी मेमोरियल इन्टर कॉलेज में हुई. बाद में उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी. इसके अलावा वह इलाके के मशहूर फुटबाल कोच भी रहे. उन्होंने यूँ चले जाने का सभी को अफ़सोस है. उनके पुत्र जीशान ने बताया की उन्हें आज जुमे की नमाज़ के बाद बेलथरा रोड में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…