देवरिया सदर सीट से BJP विधायक जन्मेजय सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

देवरिया जिले की सदर सीट के BJP के विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया. 75 वर्ष के जन्मेजय सिंह को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया था. यहां से उन्हें राममनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया, यहीं उनकी इलाज के दौरान की ही मत्यु हो गई. वे विधानसभा के मॉनसून सत्र में शामिल होने के लिए लखनऊ आए थे. बताया जा रहा है कि 4 महीने पहले भी जन्मेजय सिंह को माइनर अटैक पड़ा था.

सीएम योगी ने जाहिर किया शोक- यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया सदर से विधायक जन्मेजय सिंह के आकस्मिक  निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. अपने शोक संदेश में सीएम ने कहा है कि जन्मेजय सिंह एक समर्पित जनप्रतिधि थे वे हमेशा अपने क्षेत्र के लिए तत्पर रहते थे. उनके निधन से पार्टी ने एक सच्चा समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना एक सच्चा सेवक खोया है.

देवरिया जिले की सदर सीट के भाजपा के विधायक जन्मेजय सिंह का जन्म सात जुलाई, 1945 को उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुआ था. अपने पीछे वे पत्नी गुजराती देवी के और तीन बेटे और चार बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं. वह उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधान सभा के सदस्य रहे. दो बार भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में उन्होंने देवरिया निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता.  वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जे पी जायसवाल को 46,236 वोटों से मात दी थी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago