बलिया- डंडा चलाने वाले SDM की बजी बैंड, सस्पेंड के बाद अब हुआ मुकदमा

बेलथरा रोड डेस्क : बीते कल एक वीडियो ज़बरदस्त वायरल हुआ था जिसमे बेल्थरारोड तहसील के एसडीएम अशोक चौधरी आम जनता पर लाठियां बरसाते हुए दिखाई दे रहे थे. जनता का अपराध है मास्क न पहनना. लेकिन एसडीएम तो मास्क पहनने वालों पर भी लाठियां बरसाते हुए दिखाई दे रहे थे.

हालाँकि वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम अशोक चौधरी को अब हटा दिया गया और उनकी जगह बेल्थरा के नए एसडीएम के तौर पर सन्त कुमार को ज़िम्मेदारी दी गई है. लेकिन अब ताज़ा खबर यह है कि इस दौरान मास्क की जगह रुमाल बांधे दूकान में बैठे दो भाइयों को बुरी तरह मारने के मामले में अशोक चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित भाइयों ने यह मामला दर्ज कराया है.

वहीं बलिया पुलिस  ने ट्वीट कर कहा है कि “प्रकरण में SDM बेल्थरारोड को निलंबित किया जा चुका है। प्राप्त तहरीर के आधार पर SDM बेल्थरारोड व उनके हमराही होमगार्डों पर थाना उभांव में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।”

बता दें कि इस मार पीट में एक भाई का हाथ फट गया था और काफी ज्यादा खून भी निकल रहा था. यह मामला अब सीएम योगी के संज्ञान में आ गया है और उन्होंने एसडीएम अशोक चौधरी को निलम्बित कर दिया है. इसके साथ ही उन्हें राजस्व परिषद से अटैच कर दिया है.

दरअसल इस मामले के बाद देश भर में यूपी सरकार की काफी फजीहत हुई है. कोरोनाकाल के दौरान बलिया में प्रशासन की तानाशाही खूब देखने को मिली है. इससे पहले छोटे छोटे दुकानदारों पर भारी जुर्माना लगाने और चालान काटने का भी मामला सामने आ चुका है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago