बेल्थरा रोड डेस्क – मास्क पहनने को लेकर जनता पर लाठी चलाने वाले एसडीएम अशोक चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है. उनकी जगह अब बेल्थरा के नए एसडीएम सन्त कुमार को बनाया गया है. संत कुमार ने शुक्रवार को अपनी ज़िम्मेदारी सम्भाली है.
पद पर आने के साथ ही उन्होंने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता की समस्याओं को सुनने और सुलझाने की है. उन्होंने कहा है कि उनकी कोशिश रहेगी कि क़ानून का पालन कराया जाएगा और जनता को इंसाफ़ दिलाया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने कोरोना के मद्देनज़र तमाम एहतियात बरतने की अपील जनता से की है.
उन्होंने जनता से अपील की है कि कोई ऐसा काम न करें, जिसकी वजह से उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही की जाए. संत कुमार ने तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं और सक्षम लोगो से ज़रूरतमंदों तक को मास्क पहुँचाने में सहयोग करने की अपील की है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…