Categories: बलिया

बलिया में इस होटल के कमरे में मृत मिली प्रेमिका, प्रेमी मिला घायल, पुलिस ने जांच बैठाई

बलिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीर लॉज में एक बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका के मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी के साथ भारी पुलिस बल लॉज पहुंचा और पूरे मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, प्रेमी-प्रेमिका कमरे में बंद थे, जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो लोगों के होश उड़ गए। प्रेमिका बिस्तर पर मृत पड़ी थी और प्रेमी बेड के नीचे अचेत अवस्था में मिला, उसके पास खून से सना चाकू भी पड़ा था। युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के ऑक्टेनगंज चौकी में स्थित महावीर लॉज के मैनेजर ने रात करीब 8 बजे सूचना दी कि कमरा नंबर 204 का दरवाजा अंदर से बंद है और कोई हरकत नहीं हो रही है। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा।

बलिया बहेरी के रहने वाले जमील अहमद और गाजीपुर जिले की नेहा परवीन अचेत अवस्था में मिले। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर मोर्चरी में रखवाया और जमील को ICU में भर्ती कराया। मौके पर सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम भी मौजूद थी. पुलिस अन्य कार्रवाई में जुट गई है।

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि कमरे की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि किसी विवाद में प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की गर्दन पर वार कर हत्या की और फिर अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस को कमरे से एक चाकू भी बरामद हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago