रसड़ा- भाई ने आपत्तिजनक फोटो फसबुक पर पोस्ट की तो बहन ने की आत्महत्या

बलिया के  रसड़ा में एक छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है । बताया गया है कि छात्रा अपने चचरे भाई से परेशान थी ।जिसके कारण एक छात्रा को अपनी जीवन लीला समाप्त करनी पड़ी है। मामला रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के मंदा गांव का है जहां चचेरे भाई की हरकत से तंग आकर बीए की  छात्रा ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली है ।

मृतक छात्रा के परिजनों ने मृतक छात्रा के चचेरे भाई पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके द्वारा छात्रा की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डालने से लोक लाज के डर से छात्रा ने आत्महत्या की है ।यह भी आरोप लगाया कि छात्रा ने अपने चाचा के लड़के की अश्लील आदतों से तंग और परेशान थी ।

लड़के की दबंगई और छेड़छाड़ करने की शिकायत शुक्रवार को ही छात्रा के परिजनों द्वारा रसड़ा कोतवाली में दिये जाने की बात कही जा रही है । पुलिस पर आरोप लगाया कि दबंग शोहदे पर अगर रसड़ा पुलिस कार्यवाई की होती तो मेरी बेटी आज जिंदा होती । वैसे चचेरे भाई द्वारा इस तरह के कृत्य से रिश्ता कलंकित और शर्मसार हुआ है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago