Categories: बलिया

फिर उफान पर घाघरा का पानी, प्रशासन ने बाढ़ की सम्भावना को लेकर तैयारी की पूरी

बलिया डेस्क : बीते कुछ दिनों से हुई रुक रुक कर होती बारिश के बीच घाघरा का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में बाढ़ आने की सम्भावना बढती हुई नज़र आ रही है. ताज़ा खबर यह है कि पिछले 48 घंटों में घागरा के जलस्तर में इजाफा होता चला जा रहा है. जिसके बाद तटवर्ती इलाकों में दहशत और बेचैनी का माहौल पैदा हो गया है.
बता दें कि मंगलवार को केंद्रीय जल आयोग ने घाघरा का जलस्तर 64.170 मीटर रिकॉर्ड किया. वहीँ इसका लाल निशान है 64.010. ऐसे में घाघरा अभी ही लाल निशान से 16 सेंटी मीटर ऊपर बहती हुई दिख रही है. वहीँ इसका जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. आयोग का यह भी कहना है कि आने वाले 24 घंटे में जलस्तर में और इजाफा हो सकता है.
दरअसल इससे पहले भी घाघरा का पानी लाल निशाँ से ऊपर बह रहा था लेकिन करीब एक हफ्ते में लोगों को उस वक़्त राहत मिली थी जब इसका पानी कुछ कम हुआ था लेकिन अब इसका जलस्तर एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है. इसके बाद नदी के आस पास बसे हज़ारों गांवों में डर का माहौल है. तुर्तीपार से लेकर गुलौरा, मुजौना, सहियां, चैनपुर, हल्दीरामपुर, मधुबनी और तमाम गावों की कृषि योग्य उपजाऊ मिटटी पानी से कट कट कर नदी के साथ बह चुकी है. जिसकी वजह से किसानों को काफी नुकसान पहले ही हो चुका है.
लेकिन अब अगर फिर से ऐसा होता है और घाघरा का पानी फिर से चढ़ता है तो ज़ाहिर तौर पर इसकी वजह से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. तुर्तीपार गांव में मौनी बाबा मंदिर जाने वाले रास्ते पर पानी पहुँच चुका है. वहीँ चैनपुर गुलौरा टीएस बंधे तक भी पानी आ चुका है. यहाँ केकब्रिस्तान में भी पानी आने लगा है. इस बीच प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के मद्देनजर सभी तैयारियां कर ली गयी हैं.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago