अब पूरा हो जाएगा जीजीआईसी का निर्माण, सांसद ने अफसरों को चौपाल में बुलाकर क्लास लगाई!

बलिया डेस्क : मंगलवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भारतीय जनता पार्टी के संसदीय कार्यालय पर चौपाल लगाया और इस दौरान फरियादी अपने समस्या लेकर उनके पास पहुंचे. आम लोगों ने यहाँ पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त से लिंक रोड की बदहाल हालात और बिजली की समस्या के बारे में बताया. लोगों की परेशानी सुनने के बाद वीरेंद्र सिंह मस्त ने तत्काल सम्बंधित अधिकारीयों को इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया.
इस दौरान बिजली की समस्या से लेकर काफी लोग पहुंचे. जिसके बाद सांसद ने बिजली विभाग के अधिकारीयों से बात की और रोस्टर के हिसाब से बिजली की आपूर्ति देने को कहा. इस दौरान चौपाल में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू और श्याम सुंदर उपाध्याय भी पहुंचे और सांसद के सामने सोनबरसा में जीजीआईसी के निर्माण का मुद्दा उठाया. उन्होंने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को अवगत कराया कि जीजीआईसी का निर्माण काम 2017 से हो रहा है लेकिन बावजूद इसके अभी तक यह पूरा नहीं हो पाया है.
जीजीआईसी के मामले को वीरेंद्र सिंह मस्त गंभीरता से लिया और सहा यक अभि यंता राजकीय निर्माण निगम लल्लन यादव के साथ साथ अवर अभियंता वीएस राय को बुलाया. जोकि जीजीआईसी पर मौजूद थे. अधिकारीयों को चौपाल में बुलाकर जीजीआईसी के निर्माण में हो रही देरी की वजह पूछी गयी. जिसके बाद यह बात सामने आई कि जीजीआईसी के निर्माण की आखिरी क़िस्त एक साल पहले ही मिल चुकी है, जोकि 63 लाख थी.
लेकिन पैसा प्राप्त होने के बाद भी जीजीआईसी का निर्माण नहीं होने पर सांसद ने अधिकारीयों को फटकार लगाते हुए कहा कि धन प्राप्त होने के बाद तय समय के भीतर काम न पूरा होने अक्ष’म्य अप राध माना जाता है. सांसद ने साफ़ तौर पर कहा कि जल्द से जल्द जीजीआईसी का काम पूरा किया जाए. इसके अलावा अधिकारीयों से सोनबरसा में बन रहे सौ बेड के अस्पताल और राजकीय महा विद्यालय के निर्माण काम के बारे में भी जानकारी ली.
बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago