आज़मगढ़ में भर्ती बलिया के कोरोना मरीज़ के फ़ोन से मैसेज करके माँगे 25 लाख !

बलिया डेस्क : बलिया के एक मरीज़ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे 17 जुलाई को आज़मगढ़ के राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराने के बाद अजीबोगरीब मामला सामने आया है . अमर उजाला की खबर के मुताबिक  मरीज़ को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया था. उसकी हालात में सुधार हो रहा था और मरीज़ ने फोन ने अपने घर वालों को बताया था कि यहाँ इंतजाम काफी अच्छा है.

घर वाले सुकून में थे. बाद इसके उसका फोन ऑफ हो गया लेकिन 19 जुलाई घर वाले उस वक़्त चौंक गए जब उसके फोन से मरीज़ के एक रिश्तेदार को वीडियो कॉल गया. इसमें मरीज़ की हालात खराब होने की बात बताई गयी और फोन कट होने के बाद मरीज़ के नम्बर से ही वाट्सएप पर मैसेज किया गया और 25 लाख रुपये मांगे गए.

इस तरह की डिमांड उसके और कई रिश्तेदार को फोन करके की गयी. इसके बाद मरीज़ के ही फोन से उसके बेटे को फोन किया गया और तत्काल मेडिकल कालेज आकर इसी नंबर पर संपर्क करने को कहा गया. इसके बाद से ही मरीज़ का नंबर ऑफ है. अगले दिन भी जब मरीज़ का नंबर ऑफ रहा तो परेशां होकर घर वालों इसकी सूचना मीडिया और जिलाधिकारी को दी सबूत के साथ.

हैरान करने वाली बात यह भी थी कि रिश्तेदार को वाट्सएप पर मैसेज भेजने के साथ एक ब्लैंक चेक की कॉपी भी डाली गई है. चेक मरीज़ का ही था जिस पर मरीज़ के हस्ताक्षर भी थे. बहरहाल, जब प्रशासन ने जांच की तो पता चला कि मरीज़ की हालात ठीक हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि यह किसी की पैसे ऐंठने की चाल थी.

इस मामले में चक्रपानपुर, राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य आरपी शर्मा का कहना है कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है. उन्होंने कहा है कि इस अस्पताल में इलाज में पैसा नहीं लगता है. उन्होंने हालाँकि आगे कहा कि जिस मरीज़ से जुड़ा यह मामला है और वह बलिया का रहने वाला है. उन्होंने कहा कि हालत गंभीर होने की वजह से वाईपैप मशीन पर रखा गया था. उन्होंने कहा कि यहाँ किसी भी मरीज़ का फोन नहीं लिया जाता है. उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होगी कि मरीज़ के घर वालों को उसके फोन से किसने मैसेज किया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago