बिना लक्षण वाले लोगों को होम आइसोलेशन की सुविधा, बिना डर भय के जांच कराएं- डीएम

बलिया डेस्क : बलिया में कोरोना के लगातार बढ़ते केस को देखते हुए जिलाधिकारी एसपी शाही की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर क्षेत्र की निगरानी समितियों की बैठक हुई। बैठक में लगभग सभी वार्ड के सभासद भी मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने समिति के सभी सदस्यों से कहा कि वार्ड में सर्वेक्षण के लिए जा रही मेडिकल टीम का पूरा सहयोग करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जांच कराने के लिए प्रोत्साहित करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार, अब बिना लक्षण वाले पॉजिटिव व्यक्ति को होम आइसोलेशन की भी सुविधा दी जाएगी। इसलिए अब बिना किसी डर भय के जांच कराएं।

सभी सभासदों ने भी आश्वस्त किया कि अब पूरी गम्भीरता से इस पर काम करेंगे और अपने वार्ड को कोरोना मुक्त करने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे। बैठक में एसडीएम सदर अन्नपूर्णा गर्ग, अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा समेत सभासद गण मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago