बिल्थरारोड- खतरे के निशान से ऊपर बह रही है घाघरा !

बिल्थरारोड : अयोध्या में घाघरा के खतरा निशान पार करने के बाद बलिया में भी दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी के जलस्तर में शुक्रवार को भी तेजी से बहाव जारी रहा। दोपहर चार बजे तक तुर्तीपार हेड पर नदी का जलस्तर 63.360 मी. दर्ज किया गया।

 

जो चेतावनी लेवल 63.01 मी. से करीब 65 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों के अनुसार तुर्तीपार हेड पर नदी के जलस्तर में प्रति घंटा डेढ़ सेंटीमीटर की रफ्तार से बहाव जारी है और तेजी से नदी खतरा निशान 64.01 मीटर की तरफ लपकने लगी है। नदी में बढ़ाव के साथ ही तटवर्ती लोगों के हलक सूखने लगे हैं। लोगों में बाढ़ व कटान की आशंका को लेकर दहशत व्याप्त हो गया है।

 

हालांकि एक सप्ताह पूर्व भी नदी का जलस्तर चेतावनी लेवल को छूकर लौट गया था ¨कतु इस बार नदी में लगातार जारी बढ़ाव से खतरा निशान पार करने के लक्षण स्पष्ट नजर आने लगे है। इसके कारण नदी के तटवर्ती इलाकों हल्दीरामपुर, रामपुर, छपिया, तुर्तीपार, मुजौना, खैरा, चैनपुर मठिया व छोटकी टंगुनिया के तटवर्ती इलाकाइयों में दहशत बढ़ सा गया है।

 

हल्दीरामपुर व खैरा तुर्तीपार समेत चैनपुर मठिया में नदी के बढ़ाव का असर दिखने लगा है और कटान तेज हो गया है। जहां नदी की तेज धारा से टकराकर तेजी से तटवर्ती इलाकों का बड़ा हिस्सा नदी में समाने लगा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago