ओमप्रकाश राजभर का सुरेंद्र सिंह पर हमला, कहा- विधायक खुद पैदा करें पांच बच्चे

बलिया- यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान हिंदुत्व को बचाने के लिए हिंदू 5-5 बच्चे पैदा करें पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले वह तो पांच बच्चा पैदा करें।

 

शुक्रवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि सरकार में हमारी पार्टी का काम नहीं हुआ है। हम खनन का लाइसेंस नहीं मांगते हैं। हम किसी गिट्टी तोड़ने का क्रशर बैठाने का लाइसेंस नहीं मांगते हैं। हम सिर्फ गरीबों, मजलूमों का हक मांगते हैं। उनके लिए दवाई, शिक्षा मांगते हैं।

जिन किसानों की चकबंदी नहीं हुई है उनका कार्य मांगते हैं। बावजूद इसके हमारा काम नहीं हो रहा है। किसानों के सवाल पर कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने किसानों का ठेका ले रखा है। जो किसान का काम करेगा वही दिल्ली पर राज करेगा।

बलिया कोतवाली पहुंचे मंत्री लाइन में लगकर कोतवाल से मुलाकात करने के सवाल पर कहा कि मैंने कोतवाल को बुलाया था जब वे नहीं आए तो मैं मिलने चला गया।

धरना-प्रदर्शन, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य आरोपों के मामले में कबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर सहित नौ आरोपी शुक्रवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय महेंद्र सिंह यादव की अदालत में हाजिर हुए। अधिवक्ता संजय चौबे के जरिये अदालत द्वारा जारी जमानती वारंट को आरोपियों ने रिकॉल कराया। अदालत ने इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 25 सितंबर नियत की है।

प्रकरण के मुताबिक चौबेपुर के शाहपुर में मकानों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में जिला मुख्यालय पर ओमप्रकाश राजभर धरना पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना दे रहे थे। इसी मामले में तीन जनवरी 2011 को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

इसमें आरोपी कैबिनेट मंत्री ने पहले ही जमानत करा ली थी। पुलिस ने विवेचना के बाद ओमप्रकाश राजभर सहित नौ के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। सम्मन जारी होने के बाद भी हाजिर न होने पर कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया था। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री सहित नौ आरोपी और उनके समर्थक अदालत पहुंचे।

 

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर खुद और पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे को न हटाए जाने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार से नाराज हैं। शुक्रवार को अदालत में एक पुराने मामले में पेश होने आए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं पर संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे भी हटाए जा रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago