Categories: बलिया

Ballia- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार और फिर शादी, ससुरालवालों ने अपनाने से किया इनकार, युवती पहुंची थाने

बलियाः इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा प्यार शादी के अंजाम तक पहुंचा। युवती शादी कर अपने ससुराल बलिया आई तो ससुरालवालों ने उसे स्वीकारने के बजाए रिश्ता खत्म करने को कहा। युवती के अनुसार ससुरालवालों ने गैंगरेप करवाने और जान से मारने की धमकी भी दी। शादी में दरार पड़ने और ससुरालवालों से मिली धमकी के बाद युवती ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। युवती चंदौली जिले की इब्राहिमपुर निवासी है। उसने बताया कि लगभग एक साल पहले इंस्ट्राग्राम में उसकी दोस्ती बलिया निवासी युवक से हुई।

चैटिंग से शुरु हुआ बातचीत का सिलसिला प्यार तक पहुंच गया। दोनों ने शादी कर ली। वाराणसी में साथ में भी रहे। एक दिन उसके पति ने उसको अपने घर चलने की बात कही। जिस पर युवती ने अपनी ननंद व ससुर से बात कही। इसके बाद वह बलिया हरपुर मिड्ढी पहुंचे। यहां पर ससुरालवालों ने युवती को अपनाने से मना कर दिया। उन्होंने युवती को रिश्त खत्म करके चले जाने को कहा और कुछ करने पर गैंगरेप करवाने के साथ जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

20 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago