बलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता अभियान के तहत रविवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला जज एकादशी एवं यूनियन बैंक एक आदर्श के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। अंतिम बाल तक हुए मैच में यूनियन बैंक एकादश ने एक विकेट से जीत हासिल की।
वहीं, अपने शानदार प्रदर्शन से जिला जज एकादश ने दर्शकों का दिल जीत लिया। जिला जज अशोक कुमार सत्यम तथा जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की मौजूदगी में हुए मैच में लोगों का उत्साह देखने लायक था।
जनपद न्यायाधीश एकादशी ने टॉस जीतकर पहले बड़ी बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 16 ओवर में 89 रन बनाए। जवाब में उतरी यूनियन बैंक एक आदर्श की टीम ने काफी मशक्कत के बाद रोमांचक तरीके से आखरी गेंद पर मैच को अपने पाले में कर लिया और एक विकेट से जीत हासिल की।
जिला जज एकादश में अपर जिला जज प्रथम सोहेल अहमद अंसारी, सीनियर डिवीजन जज सर्वेश मिश्रा, लोक अदालत के सचिव सुरेंद्र प्रसाद, सीजेएम शांभवी यादव आदि थे, जबकि यूनियन बैंक एकादश टीम में क्षेत्रीय प्रमुख मिथिलेश कुमार, मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक पुनीत श्रीवास्तव, अमित कुमार पांडे आदि शामिल हुए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों की जमकर हौसला-अफजाई की।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…