Categories: बलिया

बलिया: नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने रसड़ा को दी विकास कार्यों की सौगात

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बलिया के रसड़ा को विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री ने करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया और आगामी विकास को लेकर योजनाएं साझा की। वहीं करोड़ों की सौगात मिलने से रसड़ावासी खुश नजर आए।

नगर विकास मंत्री ने नगर पालिका रसड़ा में 1.65 करोड़ से बनने वाली कान्हा गोशाला का शिलान्यास किया और 40 लाख से अंत्येष्टि स्थल, 39.88 लाख की लागत से वेट वेस्ट प्रोसेसिंग कार्य, 154.16 लाख से पाइपलाइन विस्तार और 15वें वित्त आयोग से वार्ड 3 और 15 में ट्यूबवेल के कार्य का शिलान्यास किया।

इसके अलावा मंत्री ने नागपुरा चिलकहर मुख्य मार्ग से नफेरपुर कलना नवनिर्मित मार्ग का लोकार्पण किया। इस मार्ग का निर्माण राज्य सड़क योजना अंतर्गत 253.42 लाख रुपये की लागत से किया गया, जिसकी कुल लंबाई 3.50 किलोमीटर है।

उन्होंने कहा कि बलिया में लगभग 150 करोड़ के कार्य नगर विकास विभाग से पिछले दो वर्षों में किए गए हैं। रसड़ा को इस वर्ष 12.73 करोड़ दिया गया है। इससे पहले मंत्री ने श्री नाथ बाबा का दर्शन-पूजन किया। अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में पहुंचकर गुरुजनों का सम्मान किया। उनकी शिक्षा इसी कॉलेज से हुई है।इसके अलावा नगर पंचायत रसड़ा, का देवरी, नगपुरा, रसड़ा स्थित स्व. शिव प्रसाद गुप्त इंटर कॉलेज में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

एके शर्मा ने कहा कि रसड़ा आकर बचपन की यादें ताजा हो गईं। रसड़ा मां के सामान है। उनके पिता यहां रोडवेज में प्रबंधक थे। उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज से की। उस समय इसका नाम केजीएसजे हुआ करता था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago