Categories: बलिया

बलिया में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

बलिया में तेज रफ्तार और चालकों की लापरवाही के चलते लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही है। इन दुर्घटनाओं में अब तक कई लोग जान गवा चुके हैं और कई लोग घायल भी हैं। इसी बीच ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रसड़ा मऊ मार्ग से सामने आया है, जहां पर आजाद चौराहा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

यहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पूरी घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत भाग निकला। इस घटना सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम सा मच गया और ग्रामीणों ने प्यारे लाल चौराहा पर मृतक का शव रखकर चक्का जाम कर दिया। लोग लगातार पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस जाम की खबर मिलते ही प्रशासनिक टीम वहां पहुंची और करीब दो घंटे बाद रात में प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम समाप्त करवाया।

बताया जा रहा है कि मृतक 36 वर्षीय कुलदीप सिंह रसड़ा कस्बा के सुल्तानपुर निवासी था, जिसकी पत्नी एकता सिंह रसड़ा पेट्रोल पंप के पास ब्यूटी पार्लर सीखने जाती थी। जहां से रात घटना के समय कुलदीप सिंह बाइक से अपनी पत्नी को लेकर घर जाने के लिए निकला था, लेकिन थोड़ी दूरी पर ही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जख्मी हालत में पति पत्नी को आसपास के लोगों ने रसड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने कुलदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है और आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago