बलिया में फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर देकर 1.12 लाख ऐंठे, कार्रवाई न होने पर कोर्ट पहुंचा फरियादी

बलिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर देकर एक लाख 12 हज़ार रूपये की धोखाधड़ी की गई। सुभाष नगर बनकटा में FCI विभाग में चपरासी पद की नौकरी दिलवाने के नाम पर फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर दिया गया। इतना ही नहीं पैसा वापस मांगने पर गाली गलौज की।

वहीं पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट में आवेदन दिया। कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जुनेद शाह निवासी साई के तकिया, रतसर, थाना गड़वार के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐसे बनाया शिकार- दरअसल शहर के सुभाष नगर बनकटा निवासी गुलाम ए गौस ने कोर्ट में दिए आवेदन में कहा कि रतसर निवासी जुदेन शाह से उसकी जान पहचान थी। घर आना जाना था। तभी जुलाई 2017 में FCI विभाग में चपरासी पद पर नौकरी दिलवाने के नाम पर फोटो और मार्कशीट ली। FCI की पहचान पत्र सदस्यता शुल्क की रसीद दी, कहा कि नौकरी लग गई है। लखनऊ में ज्वॉइन करना है और अधिकारी को एक लाख रुपये देने के बाद डीपो एलॉट होगा।

फरियादी ने विश्वास कर कर्ज पर रुपया लेकर जुनेद को एक लाख 12 हजार रुपये दे दिया। ज्वॉइनिंग की बात पूछने पर कभी अधिकारी के ट्रॉसफर तो कभी दूसरा बहना बनाने लगा। कुछ समय बाद उसके घर पहुंचकर पैसा मांगने पर गालीगलौज कर धमकी देने लगा। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago