पूर्वांचल के लड़कों को कुवैत में नौकरी का झांसा दे ले उड़े करोड़ो रूपये, FIR दर्ज़

कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर शातिर जालसाजों ने पूर्वांचल और बिहार के बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाया और करोडो रुपये ऐंठ कर भाग निकले। पासपोर्ट-वीजा व मेडिकल परीक्षण के नाम पर युवकों से हजारों रुपये तक वसूले।

जालसाजों ने बीते सोमवार को ने कम से कम 300  लड़कों को पुरानी दिल्ली में  बुलाया और खुद मोबाइल फोन बंद कर गायब हो गए। ठगे गए युवक मंगलवार को अलीगंज स्थित कंपनी के ऑफिस पहुंचे, पर वहां ताला लटका मिला।

पीड़ित बेरोजगारों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की खबर पर पुलिस पहुंची और युवकों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि ग्लोबल मैनपॉवर कंसलटेंसी के प्रबंध निदेशक मोहम्मद नासिर हुसैन और प्रबंधक सर्वेश कुमार वर्मा ने तीन महीने पहले ही किराये के मकान में ऑफिस खोला था।

शातिरों ने सोशल मीडिया के जरिए कुवैत के अहमदिया में कॉन्ट्रैक्टिंग एंड ट्रेडिंग कंपनी (केसीएससी) में विभिन्न पदों में नौकरी का विज्ञापन दिया था। लोगों ने विज्ञापन देखकर कंपनी में संपर्क किया था तो बेरोजगारों से संचालकों ने पासपोर्ट, वीजा और मेडिकल परीक्षण के नाम पर 20000 से 75000 रुपये तक जमा कराए।

संचालकों के कहने पर कुछ युवक सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचे, पर वहां कोई नहीं मिला। ठग नासिर हुसैन और सर्वेश कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर भी बंद मिले। आक्रोशित युवक मंगलवार को लखनऊ पहुंचे।

पीड़ितों ने बताया कि ग्लोबल मैनपॉवर कंसल्टेंसी के संचालकों ने कुवैत में नौकरी के लिए नौ महीने का अनुबंध करने और रहना-खाना फ्री होने का लालच दिया था। सप्ताह में छह दिन काम काम करना था। शुक्रवार को वहां छुट्टी होती है।

प्रतिदिन आठ घंटे काम करना था। अतिरिक्त काम का ओवरटाइम दिए जाने की बात कही गई थी। इसके अलावा कंपनी की तरफ से ट्रांसपोर्ट और मेडिकल की सुविधा भी  थी। बता दे की ठगी का शिकार हुए लोगों में बलिया के बेल्थारा रोड, आजमगढ़ , मऊ और बिहार के युवक बताएं गए हैं

पीड़ितों ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर वीजा भेजा गया था। यदि समय रहते जांच करवा ली होती तो रुपये नहीं गंवाने पड़ते। दिल्ली पहुंचने पर जब ठगों के मोबाइल फोन बंद मिले, तब वीजा की जांच में असलियत खुली। पीड़ितों का कहना है कि ठग उनके पासपोर्ट भी साथ ले गए हैं।

ठगों ने कुवैत की कंपनी में हेल्पर पद से ऑफिस बॉय, प्लंबर, स्टोर कीपर, जेसीबी ऑपरेटर, लाइट व हैवी ड्राइवर, पाइप फैब्रिकेटर, स्प्रे पेंटर, मोबाइल क्रेन ऑपरेटर, ऑटो इलेक्ट्रीशियन, हाइड्रोलिक ट्रेन ऑपरेटर पद के लिए 100 से 220 दीनार वेतन का लालच दिया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

16 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

16 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

16 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

16 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

16 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

18 hours ago