एशिया कप में भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को बुरी तरह हराया

एशिया कप में आज टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच पांचवां और रोमांचक मुकाबलें में  भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है।

भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 52, शिखर धवन ने 46, अंबति रायडू ने नाबाद 31 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 31 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ और फखर जमान ने एक-एक विकेट हासिल किए. भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है. उसने अपने पहले मैच में हागंकांग को 26 रन से हराया था. वहीं पाकिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली हार है. पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में हांगकांग को आठ विकेट हराया था.

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबााजी करने उतरी पाकिस्तान ने बाबम आजम (47) और शोएब मलिक (43) के दम पर 162 रन का लक्ष्य टीम इंडिया के साम ने रखा था। टीम इंडिया के स्विंग स्पेशलिस्ट ने अपने दूसरे ही ओवर में पाक के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक (2) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। भुवी ने विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथों उन्हें कैच आउट कराकर पाकिस्तान को पहला झटका दिया।

मैच में बुमराह के पहले दो ओवर मेडल जाने के बाद पाक टीम पर दबाव बढ़ गया, जिसका फायदा एक बार फिर भुवी को मिला। भुवनेश्वर के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर पुल शॉट लगाने के चक्कर में दूसरे ओपनर फखर जमान बिना खाता खोले अपना कैच युजवेंद्र चहल को दे बैठे और इस तरह पाकिस्तान के दूसरे विकेट का पतन हुआ।

इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी बाबर आजम और शोएब मलिक के बीच पांचवें विकेट के लिए 82 रन की शानदार साझेदारी हुई। दोनों की इस जोड़ी को टीम इंडिया के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने तोड़ा। कुलदीप ने 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर बाबर आजम (47) को क्लीन बोल्ड किया। बाबर ने अपनी इस पारी में छह बेहतरीन चौके जड़े।

25वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पाकिस्तान को चौथा झटका दिया। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद (6) को स्थानापन्न खिलाड़ी मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद 27वां ओवर डालने आए केदार जाधव की गेंद पर रन चुराने के चक्कर में अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक (43) अपना विकेट गंवा बैठे। अंबाति रायुडू ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर सीधे हिट लगाकर उन्हें पवेलियन भेजा।

इसके बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आसिफ अली (4) को केदार जाधव कप्तान धोनी के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन भेजा। इसके बाद अपने अगले ही ओवर में पाक के धांसू ऑलराउंडर शादाब खान केदार जाधव का दूसरा शिकार बने। शादाब (7) को भी केदार ने स्टंप्स के पीछे धोनी के हाथों कैच आउट करवाया।

इसके बाद पाकिस्तान के स्कोर को सम्मानजनकर स्थिति में पहुंचाने की जिम्मेदारी फहीम अशरफ और मोहम्मद आमिर के कंधों पर आ गई। दोनों ने मिलकर 8वें विकेट के लिए  37 रन की साझेदारी की। लेकिन तभी तेज गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह की गेंद पर गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर फहीम (21) बाउंड्री के पास खड़े शिखर धवन को कैच थमा बैठे।

इसके बाद अगला ओवर डालने आए भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर हसन अली बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में महज 1 रन के स्कोर पर अपना कैच दिनेश कार्तिक को थमा बैठे और इस तरह पाकिस्तान के 9वें विकेट का पतन हुआ। पाकिस्तान का आखिरी विकेट उस्मान खान के रूप में गिरा। उस्मान बिना खाता खोले बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago