बलिया- दवा खरीद घोटाले में बड़े-बड़े पर लटकी तलवार, MLA की चिट्ठी से हड़कंप!

बलिया में लाखों रुपये के दवा घोटाले के मामले में चीफ फार्मासिस्ट अरुण कुमार सिंह के सस्पेंड के बाद से अबतक स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग में हुए दवा खरीद घोटाले में कईयों की गर्दन फंसती दिख रही है। करोड़ों रुपये के गबन का यह ‘खेल’ अधिकारियों के संरक्षण में हुआ है। नियमों को ताक पर रखकर केन्द्रीय औषधि भंडार में तैनाती तथा दवाओं की खरीद की गयी है।

अब जबकि यह गड़बड़ी परत-दर-परत सामने आ रही है लिहाजा कई लोगों की सांस अटकी हुई है।नगर विधायक आनन्द स्वरुप शुक्ल ने जिलाधिकारी को केन्द्रीय औषधि भंडार में फर्जी दवा व उपकरण खरीद के नाम पर सरकारी धनराशि के गबन की जांच करने की मांग की है। विधायक ने डीएम को पत्र भेंजकर बताया है कि केन्द्रीय औषधि भंडार में चीफ फार्मासिस्ट का एक ही पद स्वीकृत है जिस पर रामकठिन राम एक जनवरी 2012 से कार्यरत है।

यह एक ही जगह पर लगातार छह साल तथा जिले में 28 वर्ष से तैनाती शासन की वार्षिक स्थानान्तरण नीति व पटल परिवर्तन के शासकीय मंशा के विपरित है। उनका कहना है कि बगैर स्वीकृत पद के फार्मासिस्ट सत्यप्रकाश सिंह केन्द्रीय औषधि भंडार में वर्ष 1991 से 2008 तक करीब 17 साल तथा पुन: 11 मई 2012 से अब तक कुल 23 वर्षो से शासन के नितियों के विपरीत सम्बद्ध होकर अवैध रुप से स्टोर में कार्यरत है तथा सीएमएसडी का अवैध रुप से सम्पूर्ण प्रभार सम्पादित करते रहे है।

नगर विधायक ने कहा है कि साल 2003-04 से 2005-06 के मध्य तीन वर्षो में नियमों के प्रतिकूल नान आरसी औषधियों की खरीदारी पर एक करोड़ 23 लाख, 71 हजार 329 रुपये का दुरुपयोग किया गया है। दवाओं की खरीद बिना दर अनुबंध के हुई है। उन्होंने पत्र के माध्यम से डीएम को बताया है कि साल 2013-14 में सर्जिकल आईटम की खरीदारी में एक करोड़ आठ लाख 23 हजार रुपये की गबड़बड़ी की है जिसका रिकवरी करने का आदेश भी जारी किया गया है।उन्होंने लिखा है कि मेसर्स जुगनू फार्मा मऊ सीएमएसडी में तैनात फार्मासिस्ट सत्यप्रकाश के पुत्र जुगनू सिंह की मेडिकल स्टोर है।

इस फर्म के खाते में साल 2012 से वर्ष 2015 के बीच फर्जी तरीके से एक से डेढ़ करोड़ रुपया प्रतिवर्ष फर्जी उपकरण का बिल लगाकर अपने के खाते में सरकारी धन का ट्रांसफर कराकर गबन किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य इकाईयों से भी फार्मासिस्ट सत्यप्रकाश सिंह ने अपने पुत्र के फर्म के खाते में लगभग एक करोड़ की धनराशि इस वर्ष भी ट्रांसफर कर लिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago