बलिया में एक महिला का अपहरण कर उससे 14 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला किसी प्रकार उनके चंगुल से मुक्त होकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। हैवानों के चंगुल से छूटी महिला ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
एसपी के निर्देश पर महिला का मेडिकल मुआयना कराया गया। पीड़ित द्वारा बताए गए चारों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने बताया कि 13 मई की शाम पति से उसका विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह अपने मायके जा रही थी।
रास्ते में मायके के ही रिश्ते में लगने वाला भांजा मिल गया और रोककर इधर-उधर की बातें करने लगा। इसी बीच बाइक से दो और युवक वहां पहुंचे, चाकू दिखाकर उसकी आंख पर पट्टी और मुंह में कपड़ा बांधकर जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया।
इसके बाद सहतवार क्षेत्र के किसी इलाके में उसे ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। प्रतिदिन चारों युवक रात में शराब पीते थे और मुझे भी जबरिया शराब पिलाकर दुष्कर्म करते थे। पीड़िता ने बताया कि 27 मई की भोर में वह किसी तरह से उनके चंगुल से निकलकर भागी।
रास्ते में एक परिचित से मुलाकात हुई, जिन्होंने पति को सूचना दी। इसके बाद एसपी से मिली और घटना की जानकारी दी। बलिया एसपी श्रीपर्णा गांगुली विवाहिता के मामले में पहले गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है। विवाहिता का मेडिकल कराया गया है। बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…