महाकुंभ में मची भगदड़ में बलिया की चार महिलाओं की मौत

प्रयागराज महाकुंभ में रविवार रात भगदड़ मचने से बलिया के अलग-अलग गांवों की चार महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में दो महिलाये नगर पंचायत नगरा के वार्ड नंबर चार की रहने वालीं थी, जबकि फेफना थाने KE नसीराबाद गांव की रहने वाली एक ही परिवार की मां-बेटी की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांवों में मातम छा गया है।

नगरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार की मीरा देवी और रिंकी देवी महाकुंभ में स्नान के लिए परिवार के अन्य लोगों के साथ प्रयागराज गई थीं। वहां रात करीब 2 बजे संगम की ओर बढ़ते समय अचानक भगदड़ मच गई। भीड़ के दबाव में मीरा देवी और रिंकी देवी जमीन पर गिर गईं और लोगों के पैरों तले कुचली गईं। बताया जा रहा है कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

रिंकी देवी के पति छट्ठू सिंह ने गांव के सभासद लाल बहादुर सिंह को फोन इस बारें में बताया। जैसे ही खबर गांव में फैली, लोग मृतकों के घर पहुंचने लगे। रातभर घरों पर भीड़ लगी रही। जिले के नसीराबाद गांव के रहने वाले एक परिवार पर भी महाकुंभ का यह हादसा कहर बनकर टूटा है। यहां की रीना देवी और उनकी बेटी रोशनी भी भगदड़ में दबकर चल बसीं। रीना देवी अपने परिवार के लोगों के साथ महाकुंभ में नहाने गई थीं। लेकिन वहां अचानक हुई भगदड़ में वह और उनकी बेटी गिर पड़ीं।

लोगों ने बताया कि वह भी भीड़ के पैरों की शिकार हो गई। कुचलने से दोनों की मौत हो गई। रीना देवी के पति और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के घरों में लोग लगातार पहुंच रहे हैं और परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago