Categories: बलिया

बलिया में बडौदा यूपी बैंक में चोरी, लॉकर तोड़ कर 21.58 लाख ले उड़े चोर

बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और लाखों रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही डीआईजी (आजमगढ़), पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक समेत फॉरेंसिक टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक, मऊ बलिया मार्ग पर बडौदा यूपी बैंक शाखा, संवरा चट्टी पर स्थापित है। सोमवार की शाम बैंक अपने नियत समय पर बंद हुआ। इसके बाद अधिकारी और कर्मचारी अपने घर चले गए। मंगलवार सुबह शाखा प्रबंधक चंद्र भूषण और कैशियर स्वामी नाथ बैंक खोलने पहुंचे तो देखा कि बैंक के मेन गेट का ताला खुला था। ये देख कर दोनों के होश उड़ गए। बैंक के अंदर जाकर देखा तो लॉकर टूटा था और उसमें रखे 21 लाख 58 हजार रुपये गायब थे।

इसके बाद शाखा प्रबंधक ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग 10:15 के करीब डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि बड़ौदा यूपी बैंक के ब्रांच संवरा में 21 लाख की चोरी हो गई है।

ब्रान्च मैनेजर द्वारा बताया गया कि उनके कैश चेस्ट में जो पैसा था वह गायब मिला है। एसपी ने बताया कि कैश चेस्ट के खुलने का तरीका है कि दो चाभी होती है, जब तक दोनों चाभी ना लगे तब तक नहीं खुल सकता है। एक चाभी कैशियर के पास तथा दूसरी चाभी ब्रांच मैनेजर के पास होता है, जहां तक 21 लाख की बात है, यह मानकर चल रहे हैं की घटना हुई है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आंतरिक इंवॉल्वमेंट नजर आ रहा है। इसकी जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), क्षेत्राधिकारी रसड़ा व सर्विंलांस टीम सम्मलित है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago