बलिया में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। यहाँ भीमपुरा थाना के कुशहा ब्राम्हण गांव के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक गिरिजा शंकर सिंह और उनकी पत्नी को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट में रख कर करीब 5.50 लाख की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है। दंपति के पोते के मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का हवाला देते हुए ठगों ने ठगी कर ली। साइबर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, कुशहा ब्राम्हण गांव के रहने वाले रिटायर्ड टीचर गिरिजा शंकर सिंह ने बताया कि 20 जनवरी की सुबह उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया। उनके साथ में एक शख्स था जो खुद को महाराष्ट्र पुलिस का अफसर बता रहा था। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि उनके पोते पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाया गया। इसके साथ ही उनके वॉट्सऐप पर कुछ नोटिस भेजा गया। इस दौरान कार्रवाई का डर दिखाकर कहीं आने-जाने और किसी से बात करने से रोक दिया गया। बात नहीं मानने की दशा में दिल्ली में रहने वाले परिवार के सदस्यों की जान को खतरा बताया।
ठगों ने बैंक में फिक्स डिपॉजिट की गई 5.50 लाख की राशि चेक के जरिये दूसरे खाते में ट्रांसफर करवा ली गई। ठगों ने इस लेनदेन को बताने पर पीड़ित और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। साइबर थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…