मणिपुर में तैनात 33 असम राइफल्स के जवान रमाशंकर राजभर का 26 जनवरी को अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। 59 वर्षीय रमाशंकर बलिया जिले के जनऊपुर गांव के निवासी थे, और उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
रमाशंकर की तबीयत खराब होने पर उन्हें एमएच इंफाल के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद, असम राइफल्स के कर्नल और सुबेदार ने सलामी दी और फिर हेलीकाप्टर से उनके पार्थिव शरीर को पटना लाया गया। वहां से एम्बुलेंस द्वारा शव को उनके पैतृक गांव जनऊपुर, बलिया भेजा गया।
गांव पहुंचने पर परिजनों में गहरी शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पत्नी सुभावती और पुत्र अमरेश बेसुध हो गए। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। असम राइफल्स के जवानों ने शहीद के पार्थिव शरीर को कंधों पर उठाया, जिससे हर किसी की आंखें नम हो गईं। हजारों लोग शव यात्रा में शामिल हुए और “वंदे मातरम” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, रमाशंकर तेरा नाम रहेगा” के नारे लगाए।
अंतिम संस्कार के लिए महावीर घाट, वाराणसी में सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी, और रमाशंकर के पुत्र अमरेश ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस वीर जवान के परिवार में एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…