Categories: बलिया

पंचायत भवन व शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने वाले चार सचिवों पर गिर सकती है गाज

बलिया: पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने वाले गड़वार ब्लॉक के चार ग्राम पंचायत सचिवों पर गाज गिर सकती है। सचिवों की तरफ से शासन द्वारा जारी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया ऐसे में संबंधितों पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। बता दें कि रामपुरभोज, अरईपुर, बाराबांध व सिकटौटी गांव में जब स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक शैलेश ओझा ने निरीक्षण किया तो निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता पाई गई।

अधिकारी के निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गई। रामपुरभोज में सामुदायिक शौचालय का बाहर से ही रंगाई-पुताई कर जियो टैग कराया मिला। कई कार्य केवल कागज़ों में ही पूरे होकर तैयार हो गए। यहाँ दरवाजा व फर्श से लेकर टाइल्स व जलापूर्ति आदि तक का कार्य कार्य अधूरा है। लेकिन कागज़ों में इसे पूरा बताया गया है।

बाराबांध व अरईपुर में भी सामुदायिक शौचालय के निर्माण में भी लापरवाही मिली। सिकटौटी में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य तो शुरु ही नहीं मिला। यहां पंचायत भवन का कार्य भी अधूरा मिला था। जिसके बाद अधिकारी ओझा ने इसकी रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपी।

रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ ने एक्शन लेते हुए गांवों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा था लेकिन अभी तक किसी ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। डीपीआरओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि चार ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के निर्माण में कमियां आने पर संबंधित सचिवों को नोटिस जारी किया गया था। स्पष्टीकरण के लिए एक मौका दिया गया है, इसके बाद भी अगर नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago