Categories: बलिया

बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत

यूपी के बलिया में आकाशीय बिजली ने अपना कहर बरपाया है। जिले के अलग अलग हिस्सों में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। आसमान से बरपी आफत से जिले में कोहराम मच गया है। एसपी आरके नय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के बैरिया, सिकंदरपुर, नागरा इलाके में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई।

इसमें बैरिया पुलिस थाने के तहत आने वाले रामपुर कोडरहा गांव में संतोष (27), विष्णुपुर गांव में राम भवन शाह (47), सिकंदरपुर पुलिस थाना के तहत आने वाले एक गांव में रमेश सिंह (40) और नागरा पुलिस थाना के तहत आने वाले अतरौल करमौता गांव में बब्बन राजभर (60) की मृत्यु हो गई। बिजली गिरने की यह घटना मंगलवर शाम और बुधवार सुबह हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इधर मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में बारिश और बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है साथ ही लोगों से अपील की है कि बारिश के समय बाहर न निकलें और पेड़ के नीचे न खड़ें हो।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago