बेल्थरारोड तहसील में बुधवार को तेज बारिश ने जमकर तबाही मचाई। यहां के रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गए। राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई वहीं वाहन सवार दुर्घटना का शिकार होते-होते बचे। ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
बता दें कि तहसील के कुंडैल बहोरवां रोड की स्थिति पिछले कई सालों से खराब है। बारिश के समय स्थिति और भी बदतर हो जाती है। बीते दिन भी बारिश के चलते यहां हालात बिगड़ गए। पूरे मार्ग पर जलभराव हो गया। सड़क की हालत देख समाजवादी पार्टी के नेता शाहिद समाजवाद ने सूचना उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता को दी। सपा नेता के आग्रह पर उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार दीपक सिंह को मौके पर रवाना किया। नायब तहसीलदार ने पानी में चलकर सड़क की स्थिति जांची।
इस दौरान नायब तहसीलदार ने लोगों से बातचीत की और उनकी परेशानियों जानी साथ ही आश्वासन दिया कि सड़क को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। गौरतलब है कि पिछले कई सालों से ग्रामीण इस खराब सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने पहले पूर्व में हुई बरसात के दौरान इसमें धान की रोपाई कर विराेध जताया था। परन्तु किसी भी जिम्मेदार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बहरहाल अब नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद लोगों में सड़क के जीर्णोद्धार की आशा जगी है।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…