बिहार में दोगुने दामों पर बेचने थे शराब, शराब संग चार आरोपी धरायें
अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान बासड़ीहरोड़ पुलिस ने चार अभियुक्तों के कब्जे से पचास हजार रूपये की अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता मिली है।
पुलिस की माने तो गुरूवार को थानाध्यक्ष बासड़ीहरोड़ को मुखबिर से सूचना मिली कि सरकारी अंग्रेजी शराब के ठेके के पास चार लोग भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब (8PM) ले के बिहार जा रहे है। सूचना पर थानाध्यक्ष बासड़ीहरोड़ मौके पर पहुंचे चार व्यक्ति पांच पिट्ठू बैग ले कर खड़े थे।
पुलिस ने जब चेक किया गया तो चार लोगों रोशन कुमार पुत्र धर्मेन्द्र यादव निवासी शिमली नवाबगंज थाना मॉल सलामी जिला पटना बिहार, रवि कुमार पुत्र वृज किशोर सिंह निवासी माधोपुर थाना महुवा जिला वैशाली बिहार, दीपक कुमार पुत्र वशिष्ट सिंह निवासी ग्राम माधोपुर थाना महुआ जिला वैशाली बिहार व चन्दन पुत्र टुनटुन पासवान निवासी डगरीचक थाना झगरूआ जिला पटना बिहार के पास से 8 PM की 488 टेट्रा पैक बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब 50,000 रूपये है। बरामद किया।
वहीं पुलिस ने जब इनसे गहनता से पुछ-ताछ की गई तो उन लोगों द्वारा बताया गया की हम लोग यहा प्रिन्ट रेट पर खरीद कर बिहार ले जाकर इसे दोगुने दाम पर बेच देते है। इस संबंध में थाना बासडीह रोड पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्तों को चालान न्यायालय किया गया।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…