दो लोगों के बवाल में फायरिंग, बाइक सवार राह​गीर को लगी गोली, हालत गंभीर

बलिया
रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के बलिया—रसड़ा मार्ग स्थित कोटवारी मोड़ के समीप गुरूवार की सांय एक व्यक्ति पर बदमाशों ने लाठी— डंडे व असलहा से हमला बोल दिया। इस दौरान चली गोली से रास्ते से गुजर रहा एक बाइक सवार युवक घायल हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को सामु​दायिक स्वास्थ्य पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने बलिया के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद बदमाश असलहा लहराते फरार हो गये। घटना के बाद कोटवारी मोड़ पर अफरा—तफरी मच गयी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। वहीं घटना के कोटवारी मोड़ पर अफरा तफरी की स्थित हो गयी।

बताया जाता है कि क्षेत्र के नागपुरा गांव निवासी हनुमान यादव 30 वर्ष पुत्र देवनाथ यादव कोटवारी मोड़ के समीप खड़े थे कि तभी कुछ बदमाश आकर उनके उपर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इस दौरान चली गोली में वहां गुजर रहा नगरा थाना क्षेत्र के रेकुआं निवासी सूरज गुप्ता बीस वर्ष पुत्र विनय गुप्त अपने मामा के लड़के अंकित गुप्त 19 वर्ष पुत्र पारस गुप्त के साथ बाइक से गुजर रहा थे कि फायरिंग हुई जिसमें सूरज गुप्त को लग गयी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र, प्रभारी निरीक्षक घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख बलिया के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago