बलिया- अश्लील वीडियो डाउनलोड करने के आरोप में 4 गिरफ्तार

बलिया सदर कोतवाली पुलिस ने अश्लील वीडियो और अश्लील गानों को अपलोड करने और बेचने वाले वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया  है। साथ ही संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है।

पुलिस को इनके पास से चार लैपटाप, चार हार्डडिस्क ड्राइब व तीन अदद डाटा केबल बरामद हुआ है। मीडिया से बात करते हुए  पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि जनपद में अश्लील वीडियो व गानों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को सख्त निद्रेश दिए गए थे।

इसी बीच सिविल लाइन चौकी इंचार्ज व उपनिरीक्षक अजय यादव के नेतृत्व में टीम ने इंदू मार्केट में छापेमारी की। इस दौरान कुछ व्यक्ति टेबल लगा कर अश्लील वीडियो व गानों को डाउनलोड कर रहें थे।

पुलिस ने मौके से अक्षय वर्मा निवासी जेपी नगर उमरगंज, रोहित कुमार निवासी घुरहू नरायण का छपरा, सत्यम वर्मा निवासी जापलिनगंज बेदुआ व कोमल कुमार निवासी जगदीशपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं इनका एक साथी भाग निकला। एसपी ने बताया कि बरामद लैपटापों को खोल कर सभी ड्राइव व फोल्डर को चेक किया गया तो उसमें अश्लील वीडियो व गाने काफी मात्रा में मौजूद मिले।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago