पूर्व विधायक का आरोप- कोरोनाल में जनता को मिलने वाले राशन में हो रहा घोटाला!

बलिया डेस्क : कोरोना काल में एक तरफ जहाँ भूखमरी और बेरोज़गारी बढ़ी जा रही है. वहीँ दूसरी तरफ राशन वितरण में अब अनियमितता का मामला सामने आया है. इस बीच समाजवादी पार्टी की तरफ से कोटेदारों से वसूली का आरोप लगाया है. आरोप है कि गोदाम रानीगंज और लालगंज में अधिकारियों के नाम वसूली हो रही है.

पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल की तरफ से आरोप लगाया गया है कि हर महीने कोटेदारों से लाखों रुपया वसूला जा रहा है. जयप्रकाश अंचल ने इसे भूख, भय और भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया है. उन्होंने आगे कहा है कि कोरोना काल में महीने में दो बार खाद्यान उपलब्ध हो रहा है.

ऐसे में एलाटमेंट भी दो बार हो रहा है. उन्होंने कहा है कि इसकी वजह से हाट निरीक्षक और उनके लोग कोटेदारों से सुविधा शुल्क के नाम पर वसूली कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा है कि अगर कोई कोटेदार इसका विरोध करता है तो उसे कार्यवाई के नाम पर तरह तरह से डरा कर चुप करा दिया जा रहा है.

लालगंज गोदाम में हर महीने दस हज़ार क्विंटल और रानीगंज में हर महीने करीब 15 हजार खाद्यान आ रहा है. ऐसे में सत्तर रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है. इसके साथ साथ साथ पांच से लेकर छ किलो की हेरा फेरी भी की जा रही है. ऐसे में आरोप है कि मार्केटिंग इंस्पेक्टर से लेकर तमाम लोग इसमें घालमेल में शामिल हो सकते हैं.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago