बलिया- नौकरी से बर्खा’स्त हुए PCS अधिकारी श्याम बाबू का आया पहला बड़ा बयान!

बलिया डेस्क : जाति प्रमाण पत्र को लेकर नौकरी से निष्कासित हुए एसडीएम श्याम बाबू का अब पहली बार इस मामले में बयान आया है. उन्होंने कहा है कि सत्य को परेशान किया का सकता है लेकिन पराजित नहीं किया का सकता है. सिपाही से पीसीएस अधिकारी बने श्याम बाबू ने कहा है कि उन्होंने 15 साल पुलिस विभाग में नौकरी की. इसी वर्ग के साथ.

ऐसे में अब मेरी जाति कैसे बदल सकती है. उन्होंने आगे कहा है कि जाति व्यवसाय को देखकर निर्धारित नही की जा सकती है. उन्होंने कहा कि जाति अभिलेख से निर्धारित की जाती है. उन्होंने आगे कहा कि तत्कालीन ज़िलाधिकारी ने उनकी पड़ताल की थी. बाद इसके उनकी तैनाती की गई थी. उन्होंने आगे कहा कि उनकी सफलता कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है. इसलिए उनकी जाति पर सवाल किया जा रहा है.

बता दें की बैरिया के इब्राहिमाबाद उपरवार इलाके के रहने वाले श्याम बाबू 2016 के पी सी एस एग्जाम में पास होकर चर्चा में आये थे. दिलचस्प बात यह थी कि श्याम बाबू उस वक़्त प्रयागराज में सिपासी के पद पर तैनात थे. पीसीएस एग्जाम में श्याम बाबू ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) का प्रमाण पत्र लगाया था.

श्याम बाबू ने एसटी का प्रमाण पत्र लगाकर खुद को गोंड जाति का बताया था. लेकिन इसके बाद मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था गोरखपुर के अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी की तरफ से अपील की गयी कि श्याम बाबू के जाति प्रमाण पत्र सत्यापन किया जाए. शिकायतकर्ता का कहना था कि श्याम बाबू ने अपने जाति प्रमाण पत्र में हेरा फेरी की है.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago