Categories: बलिया

बीजेपी का सफाया करने मैदान में उतरे सपाई, यहां पदयात्रा पर निकले पूर्व विधायक

बलियाः उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव आने में समय है लेकिन राजनैतिक पार्टियां अभी से ही चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। सत्ताधारी पार्टी लोक-लुभावन घोषणाएं कर जनता को रिझाने में जुटी है तो वहीं समाजवादी पार्टी बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने अपनी धार तेज कर रही है।

यही कारण है कि सपा पार्टी विभिन्न जनपदों में आयोजन कर रही है और जनता से सीधा संवाद कर उनकी परेशानी जान रही है साथ ही बीजेपी की असफल नीतियों को जनता के साथ रख रही है। इसी कड़ी में फेफना विधानसभा के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव भी रविवार को प्रथम चरण की पदयात्रा पर निकले।

इस दौरान पदयात्रा ग्रामसभा बरवां, चन्दुकी, बघेवा, बोडिया होते हुए सोबईबांध तक विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। पदयात्रा के दौरान संग्राम सिंह यादव ने बीजेपी सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। बीजेपी सरकार की नीतियों को शोषणकारी बता जनता के समक्ष अपनी बात रखी। वहीं समाजवादी पार्टी की लोक-लुभावन घोषणाएं भी जनता के सामने रखी। इस पूरी पदयात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।

बहरहाल बलिया राजनैतिक रंग में रंगा नजर आ रहा है। बीजेपी का सूपड़ा साफ करने सपा अभी से ही मैदान में उतर गई है। सपा के दिग्गज जनता के बीच जाकर अपनी पैठ मौजूद कर रहे हैं ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का मुंह न देखना पड़े और दोबारा अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सत्ता की गद्दी संभाले।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago