Categories: बांसडीह

बलिया के शख्स को 13 सालों तक पठानकोट में किसने बनाया बंधक?

बलिया के रहने वाले मोहन बिंद 13 वर्षों बाद पठानकोट अपने घर लौटे। 49 साल के मोहन बिंद बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टघरौली गांव के निवासी हैं। एक दशक से अधिक वक़्त बीत जाने के बाद जब मोहन अपने घर पहुंचे तो परिवार की खुशी का ठिकाना ना रहा।

मोहन बिंद बीते शनिवार की रात टघरौली पहुंचे। घर पहुंचते ही पत्नी सीतिया देवी मोहन बिंद को पकड़कर कर रोने लगी। मोहन बिंद के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पूरा परिवार खुशी के

आंसू से तर था। मोहन बिंद के घर गांव-जवार के लोगों का जमावड़ा लगा था। घर वालों ने बताया कि वो जल्द ही बलिया की जिलाधिकारी से मिलेंगे।

बता दें कि 2008 का साल था जब मोहन बिंद बलिया से पठानकोट गए थे। मोहन पठानकोट रोजगार की तलाश में गए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात एक ढाबा के मालिक से हुई। ढाबा वाले ने मोहन बिंद को पंद्रह हजार की तनख्वाह पर एक नौकरी दी। एक महीने बाद जब मोहन बिंद ने ढाबा मालिक से पैसा मांगा तो उसने तनख्वाह नहीं दिया। इसके बदले मोहन को बंधक बना लिया। उसके बाद से ही मोहन बिंद पठानकोट में थे।

घरवालों के अनुसार किसी दिन बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सोनपुर कला निवासी सेना के दो जवान रामजी सिंह और सतेद्र सिंह इत्तेफाक से उसी ढाबे पर पहुंच गए। खाना खाने के दौरान मोहन ने दोनों जवानों से भोजपुरी में “और कुछ लेने के बारे में पूछा”। भाषा से रामजी सिंह और सतेद्र सिंह समझ गए कि मोहन बलिया जिले का है।

रामजी सिंह और सतेद्र सिंह ने मोहन से बातचीत की तब सारी कहानी खुलकर सामने आई। जिसके बाद सेना के जवानों ने मोहन की एक तस्वीर उसके घर पहचान के लिए भेजी। पहचान हो जाने के बाद घर के कुछ लोग पठानकोट पहुंच गए। सेना की मदद से ढाबे पर छापा मारा गया। छापेमारी में मोहन बिंद मिल गए। लेकिन ढाबे का मालिक फरार हो गया।

Akash Kumar

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago