Categories: बलिया

बलिया DM अदिति सिंह को हटाने की मांग, विधायक ने खोला मोर्चा!

अपने बेबाक और विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले बैरिया विधानसभा के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चर्चा में रहने की वजह है कि अधिकारियों से भिड़ने की उनकी आदत। अब भाजपा विधायक ने बलिया डीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से डीएम को तुरंत हटाने का आग्रह किया है।

यह कोई पहली बार नहीं है कि भाजपा विधायक ने किसी अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की हो। इससे पहले भी विधायक कई अधिकारियों पर कार्यवाही को लेकर अपनी बात रख चुके हैं। डीएम ने पहले उन्होंने बलिया की पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के खिलाफ आवाज उठाई थी। यह मामला खूब उछला, मुख्यमंत्री योगी के दरबार भी पहुंचा।

कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को देखने को मिला जब बलिया की जिलाधिकारी अदिति सिंह को लेकर बीजेपी विधायक मुखर हुए हैं। उनकी कार्यप्रणाली से नाखुश श्री सिंह ने उन्हें तत्काल बलिया से हटाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। उन्होंने एनएच 31 की दुर्दशा पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहे कि साढ़े सात वर्षों से यह सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। केन्द्र में हमारी सरकार है और उत्तर प्रदेश में भी बावजूद इसे बनवाने की बात तो दूर इसे ठीक भी नही करा सके है।

इस दौरान बैठक में उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। उन्होंने एनएच 31 को जल्द से जल्द ठीक करवाने का आश्वासन दिया। विधायक ने मुख्यमंत्री से शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की जिसपर मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन विधायक को दिया। वहीं देखना होगा कि अब भाजपा विधायक के मोर्चा खोलने के बाद बलिया डीएम पर क्या कार्यवाही होती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago