बलिया के आम लोगों से जुड़े मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरे नारद राय, करेंगे जनआंदोलन

बलिया डेस्क : समाजवादी पार्टी सूबे में एक बार फिर से सत्ता में वापसी के लिए काफी मशक्कत कर रही है. अभी बलिया के सपा के सभी विंग के जिलाधय्क्ष का नाम घोषित होने के बाद अब सपा के कार्यकर्ता आम लोगों से जुड़े मुद्दे को लेकर सड़क पर उतर आये हैं.

खबर यह है कि बलिया नगर में जल जमाव और जनेश्वर उपवन जिराबस्ती की दुर्व्यवस्था को लेकर को ज्ञापन दिया गया है. आपको बता दें कि इस दौरान पूर्व मंत्री नारद राय समेत सकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद थे और उन्होंने बलिया के बदहाल स्थिति को लेकर अपनी नाराजगी जताई है.

सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर एक हफ्ते के भीतर उनकी मांग नहीं मांगी गयी और स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वह अपनी मांग को लेकर जनांदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे. दरअसल पिछले दिनों हुई बारिश के बाद शहर भर में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी और हर तरफ पानी पानी हो गया था जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. हर बरसात और बारिश के बाद बलिया की सड़कों पर पानी आ जाता है लेकिन इसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है. एक तो बलिया की सड़कों का हाल बेहद बुरा है, वहीँ बारिश के बाद रास्ता चलना और दुश्वार हो जाता है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago