सपा ने बलिया के पदाधिकारियों के नाम का किया ऐलान, चुनाव में इनपर होगी ज़िम्मेदारी

बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश में अब अगले विधानसभा चुनाव में करीब दो साल का वक़्त बचा है. ऐसे में सभी पार्टियाँ अपना संगठन मज़बूत करने की दिशा में कदम उठा रही हैं. वहीँ यूपी की सियासत में प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद इनकार नहीं किया जा सकता है कि प्रदेश में कांग्रेस मज़बूत हुई है और वह भी चुनौती दे सकती है.

इस बीच अब समाजवादी पार्टी ने भी संगठन के नया पदाधिकारियों के नाम घोषित करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने प्रभुनाथ यादव को युवजन सभा का जिला अध्यक्ष बनाया है. वहीँ आशुतोष ओझा को लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है.

इसके साथ ही साथ अनिकेत साहनी को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिला अध्यक्ष बनाया गया है. आपको बता दें कि समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी खुद बलिया के ही हैं. बहरहाल, इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने सभी 7 विधान सभाओं के विधान सभा अध्यक्ष की घोषणा भी कर दी है.

सिकंदरपूर विधानसभा का अध्यक्ष रामजी यादव का बनाया गया है. वहीँ बैरिया विधानसभा का अध्यक्ष राज प्रताप यादव का बनाया गया है. नगर बलिया विधानसभा का अध्यक्ष अजय यादव को बनाया गया है.

बांसडीह विधानसभा का अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह को बनाया गया है. फेफना विधानसभा का अध्यक्ष दिनेश सिंह उर्फ़ दिनेश यादव को बनाया गया है. बेल्थरा रोड विधानसभा का अध्यक्ष इरफ़ान अहमद को बनाया गया है. रसड़ा विधानसभा का अध्यक्ष विजय शंकर यादव को बनाया गया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago