बलिया। जिले में विकास कार्य के मुद्दों को लेकर सपा नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पंहुच डीएम और भाजपा नेताओं, मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगों को लेकर जिला अधिकारी को पत्रक देने के बाद जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री नारद राय ने बड़ा आरोप लगाते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ बलिया डीएम को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया।
मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि डीएम विपक्ष की किसी भी बात को गम्भीरता से नहीं लेती हैं। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया की जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रसाशन के द्वारा साजिश के तहत लुटने का काम कर रही हैं जो हम होने नहीं देंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो 15 जून को किसानों के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी सिचाई विभाग, ड्रेनेज विभाग, बाढ़ विभाग का घेराव करेगी जिसकी पूरी जिम्मेंदारी संबंधितों की होगी।
समाजवादी नेताओं ने ये रखी मांग – वरुना ड्रेन की सील्ड सफाई के लिए हुए 17 मार्च 2021 के टेंडर के मुताबिक 12 किलोमीटर तक का काम तत्काल शुरू कराया जाए, सुरहा ताल से जल निकासी के लिए कटहल नाला में लगभग 13 किलोमीटर शिल्डसफाई का कार्य तत्काल शुरू कराया जाए , जमुना ड्रेन के जल निकासी के लिए 17 मार्च के हुए टेंडर के मुताबिक लगभग 30 किलोमीटर का सील्ड सफाई तत्काल किया जाए।
इसके अलावा जनपद के अन्य 8 ड्रोनो के सफाई के लिए भी 17 मार्च के हुए टेंडर के मुताबिक शिल्ड सफाई का कार्य तत्काल शुरू हो। बाढ़ विभाग द्वारा बनाए गए जनपद के सभी रेगुलेटर को तत्काल ठीक कराया जाए जिससे बाढ़ आने या अति वर्षा होने पर उसका उपयोग किया जा सके।
इसस दौरान पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव, पूर्व मंत्री ब्यास गोड़, विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव, जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम, मिठाई लाल भारती ,संजय उपाध्याय, अजय शंकर यादव, मुरलीधर ,रविंद्र यादव, प्रेम साहनी, विपुल चौबे ,अजीत यादव मीडिया प्रभारी साथ में सपा के दर्जनों लोग रहे मौजूद रहे!
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…