“तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है।” अदम गोंडवी द्वारा लिखी गई ये लाइनें बलिया के उन सभी नेताओं और प्रशासन के सभी अधिकारियों की पोल खोल रही हैं। जो ये कहते नहीं थकते हैं कि बलिया में चहुंओर विकास की गंगा बह रही है। प्रशासन की फाइलों में जिले की हर सड़क गड्ढा मुक्त है, तो नेताओं के भाषणों में पूरा बलिया लंदन हो गया है।
लेकिन, आज़ादी के 75 बरस बाद भी बलिया के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस गए हैं। लोगों को समझ नहीं आता कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क है। दरअसल, बरौली से पहसा जाने वाली सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर दम तोड़ने पर मजबूत है। यह सड़क दो जनपदों (मऊ-बलिया) को जोड़ती भी है तो कुछ इलाकों के लिए इस सड़क पर यात्रा करने से दूरी कम पड़ती है जिससे समय और पैसा दोनों बचता है। जर्जर सड़क से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।
जनप्रतिनिधि सड़क की मरम्मत करने की बात करते हैं, लेकिन सड़क निर्माण का यह प्रस्ताव अबतक फाइलों में कहीं लापता हो गया है। इस सड़क की मरम्मत सात साल पहले की गई थी, तब से आज तक इन सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। इससे इलाके के ग्रामीणों में भारी रोष है।
डीएम आवास जाने वाली सड़क पर गड्ढा – वहीं शहर के टीडी कॉलेज चौराहे से डीएम आवास जाने वाली सड़क पर बना गड्ढा किसी भी हादसे को आमंत्रण दे रहा है। इसको आश्चर्यजनक कहिए या प्रशासन की लापरवाही जिलाधिकारी समेत बलिया के तमाम अधिकारी रोजाना इसी सड़क से होकर आते-जाते हैं। इसके बावजूद कई दिनों से इस सड़क पर गहरा गड्ढा जस का तस बना हुआ है। गड्ढे की वजह से कभी भी हादसा हो सकता है।
बता दें कि बारिश के मौसम में सीवर टैंक के पास सड़क धंस जाती है, जो महीनों यूं ही पड़ी रहती है। लेकिन हर साल सड़क की बदहाली होने के बावजूद इसके निवारण नहीं किया जाता। जनहित में इस सड़क को तुरंत बनाये जाने की आवश्यकता है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…