Ballia- बिजली चोरी को लेकर BDC के यहां विजिलेंस की छापेमारी, राजनीतिक दबाव में कार्रवाई का आरोप

बेल्थरा (बलिया): बलिया के उभांव थाना अंतर्गत उभांव गांव में उस वक़्त हंगामा खड़ा हो गया जब, बीडीसी के घर छापामारी के लिए अचानक विद्युत विजलेंस की टीम पहुंच गई। सोमवार को चेकिंग करके वापस लौट रहेे विजलेंस अधिकारियों की गाड़ी को स्थानीय लोगों ने उभांव मोड़ पर रोक लिया और जबरन घर में घुसने और राजनीतिक दबाव में परेशान करने का आरोप लगाकर अधिकारियों की जमकर फजीहत कर दी। लोगों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए अधिकारियों के होश उड़ गए।

करीब 20 मिनट तक हुए हंगामे के बाद किसी तरह विद्युत विजलेंस अधिकारियों ने उभांव पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और विजलेंस अधिकारियों के अधिकार को लेकर समझाने के बाद लोगों का गुस्सा कुछ हद तक शांत हुआ। गौरतलब है कि, इन दिनों सूबे में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है।इसीलिए इन दिनों सीयर ब्लाक में प्रमुख के चुनाव को लेकर सियासी पारा भी गर्म है। इस बीच विद्युत विजलेंस टीम ने उभांव और मुजौना गांव में दो स्थानों पर छापामारी की।

जिन दो लोगों के यहां छापेमारी की गई वो दोनों एक ही प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी के प्रबल समर्थक हैं। तत्पश्चात विजलेंस टीम पर प्रमुख पद के एक भावी प्रत्याशी के समर्थकों को जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगा दिया। विद्युत विजलेंस की टीम बेल्थरा रोड के मुजौना गांव में एक कालेज पर छापामारी के बाद उभांव गांव पहुंची थी।उभांव गांव के निर्वाचित बीडीसी का गांव में ही आरओ प्लांट चलता है। जहां विद्युत विजलेंस की टीम जांच करने लगी। जिसका पहले तो लोगों ने विरोध किया।

बाद में बीडीसी ने अधिकारियों को अपने कमर्शियल विद्युत कनेक्शन का रसीद दिखाया। इसके बावजूद अधिकारियों ने चोरी से बिजली जलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की बात कहीे। जिससे नाराज बीडीसी ने आरोप लगाया कि विजलेंस अधिकारी राजनीतिक दबाव में उन्हें परेशान करने की नियत से उनके यहां कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं।विद्युत विजलेंस टीम लोगों को चोरी से बिजली जलाने के चेकिंग का मामला बताती रही। जबकि बीडीसी और उनके समर्थक विजलेंस टीम पर प्रमुखी के चुनाव के कारण किसी एक पक्ष को लाभ देने के नियत से अनावश्यक परेशान करने का

आरोप लगा रहे हैं। इस बीच सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर वापस लौटा दिया। विद्युत विजलेंस दरोगा रामनगीना यादव ने छापामारी के दौरान बीडीसी द्वारा राजनीतिक दबाव में कार्रवाई के आरोप को गलत और निराधार बताते हुए कहा कि बेल्थरा के चार स्थानों पर विद्युत चोरी की सूचना पर छापामारी की गई थी।

इस दौरान मुजौना के एक कालेज पर, उभांव गांव के बीडीसी के आरओ प्लांट और एक मुर्गी फार्म पर चोरी से बिजली जलाने का मामला पाया गया है। जिनके खिलाफ विद्युत विजलेंस जेई ब्रजेश कुमार के तहरीर पर बलिया विद्युत थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago