बलिया। बलिया शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती, जर्जर तार, लो वोल्टेज जैसे शिकायत मिलने पर राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर बैठक में मंत्री के साथ अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता द्वितीय, चतुर्थ व समस्त अवर अभियंता शामिल हुए। जिसमें राज्यमन्त्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने विधानसभा क्षेत्र बलिया नगर में निर्बाध रूप से विद्युत संचालन के लिए ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, जर्जर तार को बदलने, ढीले पड़े तारो के सुदृढ़ीकरण व ट्रांसफार्मर के जलने पर
त्वरित बदलने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई दिक्कत हो तो तत्काल उसे ठीक कराने के लिए प्रयासरत रहें। उन्होंने अधिकारीयों को चेताते हुए कहा कि अनावश्यक कटौती की शिकायत किसी भी सूरत में नहीं मिलनी चाहिए। बता दें की जिले में अघोषित बिजली कटौती से लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जब बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या बरकरार है।
हालत यह है कि इन इलाकों में पंखे, कूलर-फ्रिज आदि उपकरण सही से नहीं चल पाते। लो वोल्टेज की समस्या के कारण उपभोक्ताओं के सारे संसाधन बेकार हैं। लोग बिजली विभाग समेत अन्य अधिकारियों को इसके बारे बता चुका है लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…