Categories: बलिया

बलिया नगर से पूर्व मंत्री नारद को मिला टिकट तो झूम उठे समर्थक

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए तमाम राजनैतिक दल सक्रिय हैं और विभिन्न सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 24 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया है।

सपा ने बलिया नगर सीट से नारद राय को चुनावी मैदान में उतारा है। नारद राय के नाम का ऐलान होते ही उनके समर्थकों में जमकर उत्साह छा गया। नारद राय के समर्थकों ने रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। बता दें कि नारद राय लंबे समय से सपा से जुड़े हैं वह मंत्री भी रह चुके हैं। ऐसे में पार्टी ने दोबारा उनपर विश्वास जताया है।

पार्टी ने जैसे ही उनके नाम का ऐलान किया, उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। राय को बधाई देने समर्थकों का तांता लग गया। समर्थकों ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की और एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago