Categories: बलिया

बलिया सेनानियों की धरती है, भाजपा इसे सजाने का काम करेगी- छट्ठू राम

बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने इस दौरान भाजपा के विकासकार्यो और नीतियों को पत्रकारों के सामने रखा। इसके साथ ही उन्होंने बलिया की तारीफ में कहा कि बलिया सेनानियों की धरती है। यह धरती देश को प्रधानमंत्री देने वाली धरती है। भाजपा राष्ट्र का निर्माण करती है। उन्होंने आगे कहा कि हम भी सेनानियों और प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की इस धरती को सजाने का कार्य करेंगे।

इसके बाद छट्ठू राम ने भाजपा की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा सर्वसमाज के लिए कार्य करती है। मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में सर्वसमाज के विकास का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जहां अन्य पार्टियों के लोग घरों में दुबक कर अपने को बचाने में लगे थे, वहीं भाजपा कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह न कर लोगों को राहत सामग्री बांटने का कार्य कर रहे थे।

उन्होंने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व अन्य सरकारों द्वारा विकास सिर्फ कागजों तक सीमित था, लेकिन इस सरकार में यह विकास धरातल पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह जनता है, सब समझती है। लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा। लोगों को लगा कि अब खेला होगा। लेकिन जनता ने ऐसा खेल खेला कि दोनों सिमट कर रह गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान गठबंधन उक्त गठबंधन से बड़ा नहीं है। दावा किया कि जनता इस बार भाजपा को पहले से भी ज्यादा सीटों के साथ विधानसभा भेजने का कार्य करेगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago