बलिया में नामांकन के तीसरे दिन दिग्गजों ने भरा पर्चा

बलिया। उत्तरप्रदेश में छठवें चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बलिया में भी नामांकन प्रक्रिया जारी है। जहां तीसरे दिन 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। साथ ही कलेक्टर परिसर में 29 लोगों ने नामांकन पत्र भी खरीदा। आज सपा, बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारेबाजी कर हौसला अफजाई किया। दिग्गजों ने भरा नामांकन- आज सपा के बांसडीह विधानसभा प्रत्याशी रामगोविन्द चौधरी, फेफना से सपा प्रत्याशी

संग्राम सिंह यादव, रसड़ा से भाजपा प्रत्याशी बब्बन राजभर, बांसडीह से कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत पाठक, सिकन्दरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजेश सिंह गाट, बेल्थरारोड से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी गीता गोयल, सिकन्दरपुर से भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक संजय यादव और बैरिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सोनम बिन्दु ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 29 लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र- तीसरे दिन बेल्थरारोड में कुल 5 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा, जबकि दो लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रसड़ा से 5 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा, जबकि 4 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

सिकंदरपुर से 3 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा, जबकि 4 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नगर विधानसभा से 3 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। बांसडीह से 3 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा, जबकि 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बैरिया से 7 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा, जबकि दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। समर्थक प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंचे और फर गेट पर ही नारेबाजी कर अपने—अपने प्रत्याशियों का हौसला अफजाई किया। हालांकि चुनाव आयोग ने नामांकन के दौरान रैली और जुलूस पर रोक लगा रखी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago