Categories: बलिया

बलिया – टिकट न मिलने से नाराज बीजेपी नेता की होगी ‘घर वापसी’ !

यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 45 और कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है। यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को बलिया नगर से प्रत्याशी बनाया गया है। उनके बलिया सदर से प्रत्याशी घोषित होते ही कई दूसरे दावेदारों के चेहरे मुरझा गए हैं और वह टिकट न मिलने से पार्टी के प्रति नाराज़गी जता रहे हैं।

इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलिया सीट से दावेदारी जता रहे नागेंद्र पांडेय टिकट न मिलने से नाराज हैं और वह जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। नागेंद्र बलिया सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। ऐसे में वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

वहीं बलिया खबर ने जब इस मामले में नागेंद्र पांडेय के बेटे से बात की, तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारी पुरानी पार्टी है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की भी बात कही। वहीं नागेंद्र पांडेय ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए 9 फरवरी को नामांकन करने की बात कही है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि बलिया 361 नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित जनता से निवेदन है कि मैं 9 फरवरी को नामांकन करूंगा। आप सभी सम्मानित जनता, कार्यकर्ता बंधु से निवेदन है कि हमारे निजी आवास पर 9 फरवरी सुबह 10 बजे आकर अपना सहयोग और आशीर्वाद हमें प्रदान करें।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago