बलिया के रहने वाले वीके सिंह के पूर्व राजनीतिक सलाहकार पर ठगी का आरोप, गिरफ्तार

बीजेपी सांसद वीके सिंह के पूर्व राजनीतिक सलाहकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में राज्य मंत्री और सांसद वीके सिंह के पूर्व सलाहकार शंभू प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. शंभू प्रसाद बलिया का रहने वाला है फ़िलहाल वह दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके से अपना कारोबार चला रहा था.

पीड़ित अजय त्यागी ने पूर्व राजनीतिक सलाहकार द्वारा ठगी के बाद उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है. इससे पहले भी इन पर तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं.

गाजियाबाद के सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह के पूर्व पोलिटिकल अटेची शम्भू प्रसाद सिंह को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसपी सिंह पर थाना कविनगर में 3 मुकदमे कायम है. इन तीन में से एक मुकदमा तो विदेश मंत्रालय के कर्मचारी ने दर्ज कराया है. हालांकि इन तीनों मुकदमों में एसपी सिंह के पास स्टे है. नया मुकदमा गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट में लेटर पैड का गलत इस्तेमाल कर पैसे के हेरफेर का लिखवाया गया जिसमें इनकी गिरफ्तारी हुई है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज इन्हें कोर्ट में पेश किया. आपको बता दें कि एसपी सिंह पहले से काफी विवादित रहे हैं और उनके खिलाफ CB ने भी मुकदमे दर्ज किए थे. वहीं पुलिस गिरफ्त में आए एसपी सिंह ने बताया कि पहले तीन मामलों में स्टे मिलने के बाद एक नया मामला दर्ज कर लिया गया और उनको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago